फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर मारा छापा, टीम ने जब्त किए घड़ी डिटर्जेंट पाउडर के 3400 नकली पैकेट

Tue, 21 Jan 2020 11:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
घड़ी डिटर्जेंट पाउडर के 3400 नकली पैकेट पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घड़ी डिटर्जेंट पाउडर कंपनी आरएसपीएल लिमिटेड कानपुर के अधिकारियों ने बिजनौर में नगीना देहात क्षेत्र के रायपुर सादात में एक दुकान पर छापा मारकर घड़ी डिटर्जेंट पाउडर के 3400 पैकेट कब्जे में ले लिए। अधिकारियों का दावा है कि ये पैकेट नकली है क्योंकि इन पैकेट पर कंपनी का कोड अंकित नहीं है। 

विज्ञापन


आरएसपीएल लिमिटेड कंपनी के मैनेजर बृजेश पांडे ने बताया कि बाजार में नकली घड़ी डिटर्जेंट पाउडर की बिक्री की सूचना पर कंपनी ने मार्केट से कुछ सैंपल खरीदे थे और उनका लेबोरेट्री में टेस्ट कराया गया। जांच में डिटर्जेंट पाउडर नकली पाया गया तथा उसकी पैकिंग में भी अंतर दिखाई दिया। पैकेट पर कंपनी का कोड अंकित नहीं था। इसी आधार पर दिल्ली की एक अदालत में एक वाद दायर किया गया था। कोर्ट ने एक लोकल कमिश्नर नियुक्त कर छापा मारने के आदेश दिए थे। 

यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस ने छापेमारी में तीन गो-तस्कर दबोचे, दो हुए फरार, स्कॉर्पियो कार पर लगा था भाजपा का झंडा
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रजेश पांडे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सोमवार को कंपनी के अधिकारी मनोज सिंह, अजीत मिश्रा, जितेंद्र और वह स्वयं स्थानीय पुलिस के साथ नियुक्त लोकल कमिश्नर राजीव ठुकराल के नेतृत्व में रायपुर सादात में रहमान ट्रेडर्स पर पहुंचे। मौके पर दुकान स्वामी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने दुकान से 3400 पैकेट घड़ी डिटर्जेंट पाउडर के जब्त किए। नगीना देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें