फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में पेश हुए भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, हत्या मामले में नामजद हुआ था नाम

Tue, 21 Jan 2020 10:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत मंगलवार को अदालत में पेश हुए। कोर्ट में गवाह के न आने के कारण 30 जनवरी की तारीख लगाई गई है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की 6 सितंबर 2003 में गांव अलावलपुर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें जगबीर सिंह के पुत्र पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने गांव के ही दो युवकों के साथ चौधरी नरेश टिकैत को भी नामजद किया था। हत्या में नामजद दोनों युवकों की मौत हो चुकी है। तभी से यह मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: रालोद नेता हत्याकांड: अदालत ने चार आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, ये थी कत्ल के पीछे बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


तारीख होने पर मंगलवार को भाकियू अध्यक्ष यहां एडीजे कोर्ट- 9 में पेश हुए। कोर्ट में गवाह के न आने के कारण नई तारीख 30 जनवरी रखी गई है। चौधरी जगबीर सिंह का पंचनामा भरने वाले दरोगा चन्द्रसैन को आज गवाह के रूप मे पेश होना था, मगर वह नहीं आए। जिस कारण अदालत ने सुनवाई जारी रखते हुए 30 जनवरी की तारीख लगाई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें