पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल का आभार जताते बिजली के ग्रामीण (ग्रामीण)
- ग्रामीणों ने पूर्व सांसद का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच वर्ष पहले गांव बिजौली में सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था। अब स्वीकृति मिलने पर जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।
मई 2020 में कोविड के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजौली गांव में बने ऑक्सीजन प्लांट व गांव के विकास कार्यों का निरीक्षण किया था। उस समय ग्रामीणों की मांग पर मेरठ-बदायूं मार्ग (मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग) पर गांव के मुख्य द्वार से बिजौली गांव तक सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के निर्देश दिए थे लेकिन विभाग द्वारा निर्माण नहीं किया गया।
जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तत्कालीन सांसद राजेंद्र अग्रवाल से सड़क निर्माण की मांग की थी। जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मंत्री बृजेश सिंह को पत्र लिखकर सड़क निर्माण की अपील की। अब सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर रविवार को जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। ऋषि त्यागी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने दावा किया कि वह हमेशा मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र की जनता के साथ हैं। क्षेत्र के विकास के लिए वह हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।