मेरठ में हस्तिनापुर से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं मेरठ की अर्चना गौतम बिस बोस में कंटेस्टेंट बनी हैं। होस्ट सलमान खान ने दोनों नए कंटेस्टेंट्स के साथ शुक्रवार शाम को शूटिंग की थी। अर्चना गौतम ने शो में सलमान से कहा कि मैं नेता हूं और शो के माध्यम से फेम कमाकर किसी सांसद से शादी करना चाहती हूं। साथ ही ये अपने लगेज में सिल बट्टा भी लेकर गईं। उन्होंने सलमान खान को खूब हंसाया।