फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigboss 2022: अर्चना बोली-मायके गई थी, ससुराल वापस आ गई हूं, घर में एंट्री करते ही मचाया धमाल

Sun, 13 Nov 2022 01:19 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ में रहने वाली अर्चना गौतम को बिग बॉस ने घर से बेघर कर दिया था। लेकिन फैंस की वह इतनी चहेती है, कि सलमान खान ने उन्हें वापस बुला लिया। घर में एंट्री करते ही अर्चना ने  धमाल मचा दिया, बोली...."मायके गई थी, ससुराल वापस आ गई हुं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अर्चना गौतम की घर में वापसी - फोटो : amar ujala
मेरठ की रहने वाली अर्चना गौतम अब बिग बॅास की ही नही, बल्कि पूरे देश की चहेती बन चुकी हैं। उनकी फैन फौलोइंग इतनी बढ़ गई है कि उन्हें घर से बेघर देख अर्चना के फैंस ने घर में वापसी करा ही दी। यही नहीं सलमान खान ने भी उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हें एक मजबूत खिलाड़ी करार दिया है। 

बिग बॉस की कंटेस्टेंट अभिनेत्री व नेता अर्चना गौतम की बिग बॉस में दोबारा वापसी हो गई है। उनके फैंस इससे काफी खुश हैं। दरअसल, बिग बॉस के घर में एंटरटेनर के तौर पर लोकप्रिय हुई अर्चना गौतम को गुरुवार को घर से बेघर होना पड़ा था। शो के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे के साथ हुई झड़प के बाद उन्हें बिग बॉस द्वारा घर से बेघर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Muzaffarangar: अच्छा तैराक था फारुख लेकिन मौत के सामने हुआ बेबस, 18 घंटे बाद मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

2 of 5
अर्चना गौतम - फोटो : amar ujala
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में आए दिन जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच जमकर लड़ाई हुई, जिसके बाद एक्ट्रेस को शो से बाहर कर दिया गया था।

वहीं, अब शुक्रवार का वार के बाद सलमान खान ने अर्चना की शो में वापसी करा दी है और कहा कि वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं। साथ ही शिव को भी अर्चना को उकसाने के लिए फटकार पड़ी। वहीं, अब अर्चना की वापसी से शो में एक अलग माहौल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
खुश नजर आती अर्चना - फोटो : amar ujala
अर्चना के वापस आने से जहां प्रियंका चौधरी और सौंदर्या शर्मा काफी खुश नजर आईं, तो साजिद खान सहित बाकी घरवालों इस फैसले से नाखुश दिखे। साजिद खान प्रियंका से पूछते नजर आए कि क्या अर्चना ने अभी तक जो कुछ भी बोला है वह सही है? इतने ही अर्चना वापस आती हैं और कहती हैं, मैं मायके गई थी और अब ससुराल वापस आ गई हूं।

4 of 5
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
एक ओर अर्चना गौतम से प्रियंका कहती हैं कि उन सबके चेहरे उतर गए हैं, तो दूसरी ओर साजिद बाकी घरवालों के साथ बात करते नजर आते हैं कि वह अब अपनी हद पार करेगी। इस पर निमृत कहती हैं कि देखते हैं कि कहां तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस की चहेती अर्चना गौतम - फोटो : amar ujala
अब आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि अर्चना गौतम क्या ने कारनामे घर में करती हैं और बाकी के कंटेस्टेंट का रिएक्शन कैसा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें