फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MURDER: हसन का कुछ पता चला.., पता कैसे चलेगा मैंने ही तो उसे मारा है, चार साल बाद खुला खौफनाक हत्या का राज

Sun, 13 Nov 2022 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
विलाप करते परिजन व हत्यारोपी दाएं - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में चार साल से जिस बेटे को परिवार के लोग तलाश रहे थे। उसके न मिलने पर रोजाना आंसू बहाते थे। उसका कंकाल पोटली में लाया गया तो हर किसी की रूह कांप गई। किसी को नहीं पता था कि उनके बेटे की हत्या कर गड्ढे में शव को दबा दिया था और आरोपी युवक हर रोज गड्ढे के ऊपर चारपाई बिछाकर सोता था। 

मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा में ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद हसन व सलमान में दोस्ती थी। दोनों का रोजाना मिलना-जुलना होता था। घटना वाले दिन सलमान ने मोहम्मद हसन को घर बुलाया था और वहां पर कहासुनी होने पर तलवार से वार कर हत्या कर दी और शव गड्ढा खोदकर दबा दिया। बाद में कमरे में पक्का फर्श करा दिया। जहां शव दबाया था, उसी गड्ढे के ऊपर चारपाई डालकर वह चार साल तक सोता रहा। शनिवार को गांव में एक मौत हो गई, यहां श्मशान में शव को दफनाने के लिए पहुंचे लोगों के बीच खड़े हत्यारोपी ने खुद ही वारदात की हकीकत से पर्दा उठा दिया।
विज्ञापन

2 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
नरा निवासी गबरू के पांच बेटों सलीम, मोहम्मद हसन, दीन मोहम्मद, नूर मोहम्मद,शकील हैं। मृतक मोहम्मद हसन दूसरे नंबर का है। वह गांव में मेहनत मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी नाजमा व दो बेटी खुशबू, मेहरान व बेटा शायान व मेहरा हैं। मोहम्मद हसन 25 नवंबर 2018 को मजदूर करने के लिए निकला था और इसके बाद वह वापस नहीं आया था। तलाशने पर भी वह नहीं मिला था।
विज्ञापन

3 of 7
चार साल बाद मिली लाश। - फोटो : amar ujala
यूं खुला राज
तीन दिन पहले गांव में एक मौत होने पर कब्रिस्तान में मोहम्मद हसन का बड़ा भाई सलीम और उनके घर से कुछ दूरी पर रहने वाला सलमान भी गया था। सलमान ने बातों-बातों में सलीम से पूछा कि उसके लापता भाई हसन का कुछ पता चला... सलीम ने इनकार किया तो आरोपी बोला पता कैसे चलेगा, उसी दिन मैंने उसे मार दिया था। यह सुनकर सलीम का चेहरा सफेद पड़ गया। वह दौड़कर घर पहुंचा और परिजनों को लेकर सलमान के घर पहुंच गया।

4 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे सलीम अपने परिजनों के साथ सलमान के घर पहुंचा और सलमान के बताए स्थान कमरे के फर्श को लोहे के मजबूत हथौडों से तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
गड्ढे से पहले एक चप्पल, एक हड्डी मिली तो यह देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मंसूरपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों, ग्रामीणों की मदद से गड्ढे की खुदाई कराई तो वहां से कंकाल निकल आया। यह देखते ही पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सलमान ने बताया कि उसने शव गड्ढे में दबाया था। जिस समय हत्या की उस समय घर में कमरे की जमीन कच्ची थी। ढाई साल पहले ही वहां पर फर्श लगवाया था और वह शव दबाने वाले स्थान पर रोजाना चारपाई डालकर सोता था। इसका राज भी उसने किसी को नहीं बताया था।
विज्ञापन

6 of 7
हसन की हत्या का खुलासा। - फोटो : amar ujala
मिटटी खुदती रही और परिजनों का कलेजा मुंह को आता रहा 
जिस गड्ढे में मोहम्मद हसन की हत्या कर शव दबाया था वह पांच से छह फुट गहरा था। परिजनों, ग्रामीण पुलिस की मौजूदगी में गड्ढेको खोद रहे थे जैसे जैसे मिटटी गड्ढे से बाहर आ रही थी वैसे वैसे परिजनों का कलेजा मुंह को आ रहा था। गड्ढा खोदते समय सभी की नजर मिटटी में कुछ खोजती दिखाई दी। लगभग पांच घंटे की खुदाई के बाद गड्ढे में एक कंकाल दिखाई दिया तो परिजनों की चीत्कार दूर तक गूंज गई। माहौल गमगीन हो चला था। ग्रामीणों ने किसी तरह मृतक मोहम्मद हसन के पिता गबरू, भाई सलीम व अन्य को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हसन की हत्या का खुलासा। - फोटो : amar ujala
लापरवाही: पुलिस कार्रवाई करती तो तभी हो जाता खुलासा
मोहम्मद हसन चार साल पहले लापता हुआ था। उस समय युवक के भाई सलीम व उसके परिजनों ने बेगराजपुर पुलिस चौकी पर तहरीर दी थी लेकिन तब तैनात रहे पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने न तो हसन की तलाश की और न ही तहरीर के बारे में अधिकारियों को भी जानकारी दी। यदि उस समय कार्रवाई की होती तो उसी समय घटना का खुलासा हो गया होता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें