फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीएसी से इंसास चोरी मामले में आया नया मोड़, नाटकीय ढंग से छज्जे पर हुई थी बरामद

Wed, 03 Jul 2019 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दीपक कुमार, डीआईजी पीएसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में 44वीं वाहिनी पीएसी कमांड हाउस से चोरी हुई इंसास राइफल मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस व पीएसी की जांच के  मुताबिक पीएसी के एक सिपाही के बेटे ने इंसास राइफल चोरी की थी। इंसास राइफल चोरी का केस 29 जून को खरखौदा थाने में दर्ज हुआ था, जिसे 30 जून की सुबह पीएसी परिसर से ही बरामद किया गया था। 
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि पीएसी के सिपाही को उन्हीं के साथी परेशान करते थे। जिसके बाद सिपाही के बेटे ने इनको सबक सिखाने के लिए इंसास राइफल चोरी कर ली। 
Trending Videos

सिपाही का बेटा इंसास राइफल को लेकर घर जब पहुंचा तो सिपाही ने बेटे से इंसास राइफल वापस रखकर आने को कहा। बेटे के मना करने पर पिता ने सुसाइड करने की धमकी दी थी। इसके बाद वह राइफल को परिसर के छज्जे पर रख आया था।

अधिकारी के अनुसार पीएसी में कुछ लोगों को एक पर्चे की कई कॉपी मिली थीं। ये पर्चे फटे हुए थे। जिसमें युवक ने लिखा कि मेरे पिता को बुरा भला कहा गया है। इन्हें सबक सिखाना था। मेरे पिता ने सुसाइड करने की धमकी दी। यह इंसास राइफल अब गेस्ट हाउस के छज्जे पर रखी है। 
विज्ञापन

लैपटॉप की जांच शुरू
पीएसी वाहिनी में सभी कर्मियों के क्वार्टरों की  जांच हुई। जहां खासतौर से लैपटॉप आौर प्रिंटर की जांच की गई। इनमें एक्सपर्ट भी शामिल थे। बताया गया कि युवक ने लैपटॉप पर पत्र लिखकर उसे घर में ही प्रिंट किया था। हालांकि लैपटॉप और प्रिंटर नहीं मिला।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें