फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, इनामी बदमाश को दबोचा

Wed, 03 Jan 2018 05:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
इनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ जिले की पुलिस को बुधवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और कई कारतूस बरामद किए है। कंकरखेड़ा पुलिस की सफलता पर एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने इंस्पेक्टर दीपक शर्मा व उनकी टीम को शाबाशी दी है।

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
बीते साल 8 अगस्त 2017 को अमरपाल उर्फ काला पुत्र महावीर निवासी किरठल की हत्या कर रमाला थाना क्षेत्र के औढपुर मैं कर दी गई थी। हत्या के बाद अमरपाल का शव बिटोरे में रखकर जला दिया गया था। हत्या में 4 लोगों को नामजद गया किया गया था, जिसमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था उनमें से चौथा आरोपी गुड्डू उर्फ सुशील निवासी सादुलपुर सिसौली थाना छपरौली लगातार फरार चल रहा था। फरार आरोपी पर बागपत पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित क्या हुआ था। शनिवार को थाना कंकरखेड़ा प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने अपनी टीम व क्राइम ब्रांच के साथ चेकिंग के दौरान सरधना फ्लाईओवर के पास आरोपी गुड्डू उर्फ सुशील को एक 315 का तमंचा वह कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें