फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, ब्राह्मण समाज से होना चाहिए मुख्यमंत्री चेहरा

Fri, 15 Jan 2021 09:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रसिद्ध कल्कि पीठ पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि किसानों के लिए बने कृषि कानून जब किसानों को ही पसंद नहीं है तो फिर सरकार उन्हें थोपने का प्रयास क्यों कर रही है? केंद्र सरकार को समझना चाहिए कि कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान पाकिस्तान या यूनान के नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के हैं।

विज्ञापन


पीठाधीश्वर बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता यूसुफ कुरैशी के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। वह हस्तिनापुर में भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण कर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के हालात खराब हैं। सरकार की कथनी और करनी में फर्क साफ दिख रहा है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: महापौर पत्नी सहित सपा का दामन थामेंगे पूर्व विधायक योगेश वर्मा, 16 जनवरी को लेंगे सदस्यता
विज्ञापन


किसानों का सरकार से भरोसा उठ चुका है। इस वजह से देश की राजधानी और सीमाएं संकट से गुजर रही हैं। वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि केंद्र सरकार को सद्बुद्धि दे। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो कमेटी बनाई गई है, उस पर सवाल खड़े हो गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ मेडिकल कॉलेज लाया गया मुरादाबाद जेल का बंदी पुलिस कस्टडी से फरार, पूरे शहर में अलर्ट

इसमें संशोधन जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब सरकारी मशीनरी जाति और धर्म देखकर काम करेगी तो आम आदमी का भला होने वाला नहीं है। यूपी से कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे पर उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री चेहरा ब्राह्मण समाज से होना चाहिए। इस बार कांग्रेस यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता सतीश शर्मा, शहजाद यूसुफ, सलीम खान, ठाकुर तेजवीर सिंह भी मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें