फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी की जांच में बड़ा खुलासा, तेल माफिया हर माह करते थे 47.50 लाख की वसूली

Thu, 05 Sep 2019 04:16 AM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
नकली पेट्रोल-डीजल का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में मिलावटी तेल के माफिया सरकारी मशीनरी को मैनेज करने के लिए हर माह करीब 47.50 लाख रुपये की वसूली करते थे। एसआईटी की पड़ताल में यह खुलासा हुआ है। कहां-कहां कितनी रकम जाती थी, इसकी जांच शुरू हो गई है। हालांकि लोकल स्तर से मामले को दबाने का प्रयास चल रहा है। लेकिन हाईकमान इसकी तह तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। हालांकि सूत्रों के अनुसार नकली तेल बनाने से लेकर बेचने और वसूली की रकम काफी कम आंकी जा रही है। 

विज्ञापन


जिले में करीब 190 पेट्रोल पंप हैं। इनमें कई पंपों पर शुद्ध और पूरा तेल मिलता है। माफिया किसी से चंदा तो किसी से गलत धंधा करने की एवज में वसूली करते थे। कई पंप मालिक सब कुछ जानते हुए भी खामोश हैं। मिलावटी तेल बेचने वाले माफिया कई पेट्रोल पंपों को बदनाम भी कर रहे हैं। एसआईटी इसकी तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

यह भी पढ़ें: नकली पेट्रोल-डीजल मामले में फिर बड़ा खुलासा, नितिन जैन गिरफ्तार, ऐसे सप्लाई होता था तेल
विज्ञापन


सरगना की घेराबंदी की तैयारी
आईजी आलोक सिंह के निर्देशानुसार 20 अगस्त को छापेमारी हुई। जिसमें तेल माफिया राजीव गुप्ता व प्रदीप गुप्ता समेत 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई। जांच आगे बढ़ते ही नितिन जैन उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अब सभी की निगाहें इस पर लगी हैं कि पुलिस का अगला शिकार कौन होगा जो तेल के काले खेल में शामिल था। नकली तेल को खपाने वाले सरकारी मशीनरी के अधिकारियों की भी घेराबंदी की तैयारी चल रही है। 

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: हर रोज 60 हजार लीटर नकली पेट्रोल-डीजल बना रहे थे माफिया, अब हुए कई बड़े खुलासे

विज्ञापन

एक अधिकारी का नाम आया
मिलावटी तेल बेचने वाले पेट्रोल पंपों से चंदे के नाम पर लाखों रुपये वसूली प्रतिमाह होकर एक अधिकारी के पास जाना बताई गई है। इसकी जांच चल रही है। एसआईटी में कुछ पेट्रोल पंप मालिकों के नाम सामने आए हैं, जिन पर कार्रवाई होगी। - अजय साहनी, एसएसपी

अनुमानित गणित

60 हजार लीटर बनता है रोजाना नकली तेल
38 रुपये बताई प्रति लीटर लागत
48 रुपये बेच जाता है प्रति लीटर
6.84 करोड़ में तैयार होता है रोजाना नकली तेल (प्रति माह)
8.64 करोड़ में बिकता है बाजार में (प्रति माह)
1.80 करोड़ का काला मुनाफा (प्रति माह)

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें