फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दिल्ली रोड पर भीषण हादसा, कंटेनर ने पंद्रह लोगों को कुचला, पांच की मौत

Thu, 30 Aug 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में हिट एंड रन के मामले में बुधवार देर रात दिल्ली रोड पर बेकाबू पार्सल कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। दर्जनों लोग घायल हो गए। एक साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद चालक ने अंधाधुंध गाड़ी दौड़ा दी, जिसकी चपेट में एक के बाद एक कई वाहन आ गए। इसकी टक्कर से मांस से भरी एक पिकअप गाड़ी पलट गई। यहां इसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एचआरएस चौक पर रिक्शा सवार दो लोगों को रौंदते हुए डिवाइडर पर जा चढ़ी।
विज्ञापन

हादसा रात करीब 11 बजे का है। दिल्ली की ओर से आई एक पार्सल कंटेनर गाड़ी मोहकमपुर में एक होटल पर रुकी थी। यहां से गाड़ी चली ही थी कि इसकी चपेट में एक साइकिल सवार आ गया। इससे घबराए चालक ने गाड़ी बेतरतीब ढंग से दौड़ा दी।

जैसे ही कंटेनर शॉप्रिक्स चौराहे पर पहुंचा तो यहां एक स्कूटी सवार इसकी चपेट में आ गया। इस पर चालक ने इसकी स्पीड और तेज कर दी। जैसे ही कंटेनर दिल्ली चुंगी पहुंचा तो आगे जा रही मीट से भरी एक पिकअप गाड़ी को ओवरटेक करते समय साइड मार दी, जिससे मीट से भरी गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन

इसकी चपेट में आकर स्कूटी सवार दो लोगों और टेंपो सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिकअप के चालक समेत दर्जनों लोग चपेट में आकर घायल हो गए। पूरा मीट सड़क पर बिखर गया। उधर, चालक ने कंटेनर की गति को और बढ़ा दिया। थोड़ा आगे एचआरएस चौक पर यह गाड़ी पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई। यहां एक रिक्शा को रौंदते हुए गाड़ी डिवाइडर पर जा चढ़ी। मौके पर ही रिक्शा चालक और इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई।

कंटेनर का चालक यहां गाड़ी से कूदकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना से दिल्ली रोड पर अफरातफरी मच गयी। आनन फानन में भीड़ इकट्ठा हो गए तो वहीं शहर के विभिन्न थानों की पुलिस क्रेन लेकर पहुंची, और पलटे पिकअप को सीधा किया। देर रात तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें