फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में आखिर क्यों पहुंच रही मोटी रकम, सऊदी कनेक्शन..हवाला या फंडिंग, जल्द होगा खुलासा

Thu, 06 Feb 2020 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
money - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवबंद का सऊदी अरब कनेक्शन बड़ा चौंकाने वाला है। यह हवाला का मामला है या फिर फंडिंग का, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है। पुलिस के अनुसार दो माह से वेस्ट यूपी में मोटी रकम (नगदी) पहुंचना चिंता का विषय बना है। 
विज्ञापन


20 दिसंबर 2019 को हुई हिंसा में करोड़ों रुपये की फंडिंग हुई है, इसका खुलासा ईडी कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने आयकर विभाग के अलावा सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी है। एसपी सिटी का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही सही बात सामने आ पाएगी।

सहारनपुर का सुहेल और लिसाड़ीगेट का दिलनवाज सदर बाजार पुलिस की हिरासत में है। पुलिस के मुताबिक सुहेल का कहना है कि उसका भाई मुंतजिर सऊदी अरब में कपड़े का काम करता है।

मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली से जो लोग सऊदी गए है, उनकी महीने की सैलरी हवाला के जरिये देवबंद में बासित के पास भिजवाता है।
विज्ञापन

मुंतजिर अपने व्हाट्सएप से लोगों के अकाउंट नंबर भेजता है, जहां पर 10, 20, 30 या फिर 50 हजार रुपये तक उनके खातों में डालने को कहता है। जिसके एवज में उनको पांच से दस प्रतिशत के हिसाब से पैसा मिलता है। दोनों युवकों ने पूछताछ में यह बात बताई। 

लेकिन दोनों की बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। देवबंद का बासित रोजाना ट्रेन से मेरठ और फिर नोटों से भरा बैग उनको देकर वापस लौट जाता है। इतनी बड़ी रकम बासित अकेला लेकर आता है।

पुलिस जांच में यह पैसा हवाला के अलावा फंडिंग होना भी सामने आ रहा। दोनों लोगों से कई घंटे पूछताछ हुई, जिसमें उनकी बातों में विरोधाभाष मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें