फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्जशीट में बड़ा खुलासा: बदन सिंह बद्दो ने 50 लाख की सुपारी देकर कराई थी गैंगस्टर जीवा की हत्या

Mon, 04 Sep 2023 10:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो ने 50 लाख रुपये की सुपारी देकर जीवा को मौत के घाट उतरवाया था। यह खुलासा शनिवार को हत्याकांड के मामले में दाखिल की गई चार्जशीट से हुआ है।
विज्ञापन
संजीव माहेश्वरी जीवा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या की साजिश रची थी। बद्दो ने 50 लाख रुपये की सुपारी देकर जीवा को मौत के घाट उतरवाया था। यह खुलासा शनिवार को हत्याकांड के मामले में दाखिल की गई चार्जशीट से हुआ है।
विज्ञापन


बद्दो ने पूरा जाल बिछाया। गुर्गों ने शूटर विजय यादव को खोजा और जीवा की सुपारी दे दी थी। जिसको विजय ने अंजाम दिया था। बद्दो को केस में साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। हृषीकेश पांडेय ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद मामले में 6 सितंबर की तारीख तय करते हुए आरोपी को जेल से लाकर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। 

2019 से गैंगस्टर जीवा लखनऊ जेल में बंद था। सात जून को उसकी एससी-एसटी कोर्ट में पेशी थी। जब वह कोर्ट रूम में पहुंचा था तभी वकील के ड्रेस में आए शूटर ने जीवा पर रिवाल्वर की छह की छह गोलियां दाग दी थीं। जीवा की मौके पर मौत हो गई थी। वहां मौजूद एक बच्ची व दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी थी। जो इलाज के बाद स्वस्थ हो गए थे। मौके से जौनपुर निवासी शूटर विजय यादव पकड़ा गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने उस पर हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा था। केस की विवेचना एसआईटी के पर्यवेक्षण की गई। वजीरगंज पुलिस ने शनिवार को चार्जशीट दाखिल की। सूत्रों के मुताबिक विवेचना में सामने आया कि पांच लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो ने जीवा की हत्या की सुपारी दी थी। उसने पचास लाख की सुपारी दी थी।

उसके गुर्गों ने विजय यादव को ट्रेंड किया और उसको 20 लाख रुपये में वारदात को अंजाम देने की डील की। विजय राजी हो गया। मामूली रकम उसको दी। बाकी रकम उसने बाद में देने की बात कही थी लेकिन विजय वारदात के वक्त ही पकड़ लिया गया था। केस की विवेचना आगे जारी रहेगी। 

पेशी पर जाते समय फरार हुआ था बद्दो
कुख्यात बदन सिंह बद्दो मेरठ का रहने वाला है। यूपी के माफिया की सूची में उसका नाम है। उस पर करीब 50 आपराधिक मामले दर्ज हैं। विदेश तक उसका जाल फैला हुआ है। 28 मार्च 2019 को गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर जाते समय मुकुट महल मेरठ से फरार हुआ था। तब से उसका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

इसलिए कराई हत्या
बदन सिंह बद्दो और जीवा दोनों का पश्चिम यूपी में खौफ था। जीवा ने तो बाराबंकी तक जमीन कब्जा रखी थी। इस बीच कई ऐसे मामले सामने आए, जिसमें बद्दो और जीवा का टकराव हो गया। अवैध हथियारों के कारोबार और जमीन पर कब्जों को लेकर दोनों आमने-सामने आने लगे थे।

इसलिए बद्दो ने जीवा की हत्या की साजिश रची। गुर्गों के जरिये पूरी रेकी कराई गई। जीवा के बारे में जानकारी जुटाई गई कि कब पेशी होगी, कहां होगी, कैसे आता है... आदि। वहीं चेकोस्लोवाकिया की जिस रिवाॅल्वर से विजय ने जीवा पर गोलियां बरसाई थीं उसे सुपारी देने वाले के एक गुर्गे ने ही रिवाल्वर मुहैया कराई थी। 

काल्पनिक कहानी बताकर की वारदात 
जब विजय पकड़ा गया था तब उससे पुलिस ने पूछताछ की थी। उसने बताया था नेपाल में अशरफ नाम के शख्स ने उसको सुपारी दी थी। उसने बताया था कि अशरफ ने कहा था कि उसका भाई लखनऊ जेल में बंद है, जीवा ने उसकी दाढ़ी नोंचकर बेइज्जती की है। उसी का बदला लेना है। पुलिस की विवेचना में ये तो साफ हो गया कि विजय नेपाल में रहा था। सुपारी देने वालों ने काल्पनिक कहानी बताकर जीवा की हत्या कराई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें