एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि महिला की पहचान कराने के लिए कई थानों में फोटो भेजे गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक करवाए जा रहे हैं।
सीसीटीवी कैमरों से खुल सकता है राज
स्थानीय लोगों के मुताबिक पार्क के आसपास और 60 फुटा रोड पर भी कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनकी छानबीन से पता चल सकता है कि शव को यहां तक लाने वाले कौन हैं? पुलिस को इस ओर अधिक ध्यान देना चाहिए।
ट्यूबवेल ऑपरेटर हिरासत में लिया, पार्क पड़ा है बदहाल
इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए टयूबवेल ऑपरेटर अब्दुल्लापुर निवासी फारूख को भी हिरासत में लिया है। हालांकि उसने कहा कि वह सुबह और शाम को ही यहां आता है। दूसरी ओर शव मिलने के बाद पार्क की बदहाली पर भी लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। रखरखाव न होने के कारण पार्क की सभी बाउंड्री टूटी हैं। यहां छुट्टा पशुओं का जमावड़ा रहता है। कई बार शिकायत के बावजूद पार्क की सूरत नहीं बदली है।