फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Boss 16: मैं भी बनूंगी गुंडी-विवादों में भी रहीं अर्चना गौतम, चुनाव में मिली करारी हार, अब बिग बॉस से आस

Sun, 02 Oct 2022 05:32 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
Archana Gautam Bigg Boss - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हस्तिनापुर से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं मेरठ की अर्चना गौतम बिस बोस में कंटेस्टेंट बनी हैं। होस्ट सलमान खान ने दोनों नए कंटेस्टंट्स के साथ शनिवार शाम को शो में एंट्री दी थी। अर्चना गौतम ने शो के दौरान सलमान से कहा कि मैं एक नेता हूं और शो के माध्यम से फेम कमाकर किसी सांसद से शादी करना चाहती हूं। साथ ही अर्चना गौतम अपने लगेज में सिल बट्टा भी लेकर गईं, जिसे बिग बॉस टीम ने बाहर निकाल दिया लेकिन सलमान ने उन्हें ये सिल बट्टा वापस  दिलाया और उन्हें बिग बॉस हाउस भेजा। हालांकि शो के दौरान उन्होंने सलमान खान को खूब हंसाया। 

बता दें कि शो से पहले अर्चना बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। पत्रकारिता की स्टूडेंट रही हैं और चुनाव में भी उतर चुकी हैं। हालांकि उन्हें चुनाव में करारी हार का सामन करना पड़ा था लेकिन इस दौरान वह कई बार विवादों में भी रहीं। आगे जानें आखिर कैसे छोटे शहर से बिग बॉस के हाउस तक पहुंची है अर्चना गौतम और कब कब विवादों में रहीं।
विज्ञापन

2 of 7
Archana Gautam Bigg Boss - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर निवासी अर्चना गौतम ने कुछ साल पहले मेरठ से मॉडलिंग की शुरुआत की तो वह मिस यूपी चुनी गईं थी। उन्होंने 2012 में आईआईएमटी से बीजेएमसी का कोर्स किया। वह पत्रकार बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत में मॉडल बनना लिखा था।
विज्ञापन

3 of 7
Archana Gautam Bigg Boss - फोटो : अमर उजाला
पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई का रुख कर लिया। यहां पर उन्होंने अभिनय की शुरुआत 'ग्रेट ग्रेंड मस्ती' फिल्म से की। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'हसीना पार्कर' और 'बारात कंपनी' में काम किया। इस दौरान उन्होंने कई ब्यूटी पैजेंट्स भी जीते।

4 of 7
Archana Gautam Bigg Boss - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 2018 में अर्चना गौतम ने मिस बिकिनी इंडिया, मिस कुओमो इंडिया, मिस टैलेंट प्रतियोगिताओं को अपने नाम किया। इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। वह मेरठ की हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी बनीं लेकिन इस चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 7
Archana Gautam - फोटो : सोशल मीडिया
अब मैं भी बनूंगी गुंडी
हस्तिनापुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम ने फेसबुक लाइव पर आकर कई विवादित बयान दिए थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा के लोग कहते थे कि ये लड़की कैसे दरोगा या अन्य से काम कराएगी। इस दौरान अर्चना ने फेसबुक लाइव के दौरान कहा कि अब वह भी गुंडी बनेंगी, जिससे विधानसभा में रहकर लोगों के काम करा सकें।
विज्ञापन

6 of 7
Archana Gautam
भगवान राम पर भी दिया विवादित बयान
अर्चना ने कहा कि वह अब भगवान राम को नही मानेंगी। वह सिर्फ बम-बम बोलकर आगे बढ़ेंगी। भगवान राम को मानने के लिए भाजपा आगे है। भगवान राम तो सबके हैं लेकिन भाजपा इन्हें सिर्फ अपना मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Archana Gautam
मेरठ में 37 वर्ष का सूखा खत्म करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हस्तिनापुर से लेकर मवाना तक रोड शो किया था। इसके बावजूद भी कांग्रेस की हस्तिनापुर प्रत्याशी अर्चना गौतम ने मात्र 1519 वोट प्राप्त की। वह औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी विनोद कुमार से भी हार गईं। विनोद कुमार ने 4290 वोट प्राप्त की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें