टेंपो चालक निकला आरोपी, दुष्कर्म भी किया
इंस्पेक्टर परतापुर का दावा है कि टेंपो चालक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात भी की है। बच्ची डरी हुई है, अभी दुष्कर्म की बात नहीं बता रही। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। टेंपो चालक भीम एक शातिर अपराधी भी है। उसके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।
बच्ची परतापुर से टेंपो में बैठकर बेगमपुल पहुंची थी और फिर दूसरे टेंपो से साकेत चौपले पर पहुंची थी। वहीं टेंपो चालक भीम बच्ची को मिला था।
भीम ने बच्ची से पूछा तो उसने बता दिया कि वह घर से नाराज होकर आई है। इसका फायदा भीम ने उठा लिया और उसको अगवा कर लिया। बच्ची को मोड़ शकरपुर में पारुल के पास रखा भी गया था।
जांच दूसरी तरफ, मामला कुछ और निकला
28 सितंबर से लापता हुई 12 वर्षीय बच्ची को बरामद करने के लिए पांच दिन से लगी हुई थी। पुलिस की जांच पड़ोसी अंकित के इर्द-गिर्द घूम रही थी।। लेकिन मामला कुछ दूसरा निकला। यहां टेंपो चालक ने बच्ची को अगवा किया हुआ था और फिर उसे बेचने के लिए सौदेबाजी भी कर रहा था।
यहां तक तो पुलिस को आइडिया भी नहीं था। शनिवार शाम मुखबिर की सूचना पर परतापुर पुलिस में गंगानगर ने कसेरू बक्सर में छापा मारा। जहां से बच्ची को एक मकान से बरामद किया गया। पुलिस ने टेंपो चालक भीम व उसकी प्रेमिका पारुल को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला देह व्यापार का भी
बच्ची को परतापुर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। एक आरोपी और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी बच्ची को बेचकर दूसरी जगह शिफ्ट कराना चाहते थे। यह मामला देह व्यापार का भी है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है कि कहीं इससे पहले और बच्ची तो नहीं बेची।
- अजय साहनी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/