फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतीगंज में काटी जाती हैं पुलिस की फैंटम बाइक

Sun, 03 Sep 2017 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोतीगंज में पकड़ी गई बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोतीगंज में शनिवार को इतनी सारी फैंटम बाइक नजर आ गईं कि सब चौंक गए। एक कबाड़ी ने बकरीद पर गोदाम की सफाई की तो कई फैंटम निकालकर बाहर खड़ी कर दीं। सवाल कौंध गया कि क्या यहां लूट व चोरी के वाहन ही नहीं, बल्कि पुलिस की फैंटम भी कटती हैं। मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों की फैंटम देखकर लोगों में चर्चा शुरू हो गई तो आनन-फानन में कबाड़ियों ने फैंटम बाइक वहां से हटा दीं।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब पुलिस चोरी हुए वाहनों की तलाश में सोतीगंज में अक्सर दबिश देती है। पुलिस ने जब भी सोतीगंज पर शिकंजा कसा तो लूट व चोरी के वाहनों का ग्राफ घटा है। शनिवार को सोतीगंज में मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों की फैंटम बाइक एक गोदाम के बाहर देखकर सवाल खड़े हो गए। आखिर क्यों यह बाइकें यहां थीं। क्या ये भी कटने आई थीं या फिर ये बाइक पुलिस ने कबाड़ियों को नीलाम कर दीं।  
बकरीद पर खुली पोल 
बकरीद पर यह पोल खुली। कई बार पुलिस अधिकारियों ने लोकल पुलिस को बगैर सूचना के सोतीगंज में छापा मारकर चोरी की कई गाड़ियां कटतीं पकड़ीं। बकरीद पर शनिवार को सोतीगंज का बाजार बंद था। कबाड़ियों ने गोदाम की सफाई के दौरान इन वाहनों को बाहर रखा तो मामला खुल गया। 
विज्ञापन

पटेलनगर भेज दीं फैंटम 
इसका खुलासा होने पर कबाड़ियों ने पुलिस की फैंटम को जली कोठी से सटे पटेलनगर में भेज दिया। बताया जा रहा है कि पटेलनगर में भी कुछ कबाड़ियों के गोदाम और घर हैं, जो देहली गेट थानाक्षेत्र में आते हैं। सोतीगंज में पुलिस की सख्ती होती है तो कबाड़ी चोरी के वाहनों को जली कोठी में लाकर काटते हैं। पुलिस यह जानकारी में होने के बावजूद चुप है। 
सोतीगंज में फिर कटान बढ़ा 
एसपी सिटी की छापामारी के बाद सोतीगंज में कटान कम होने लगा था। लेकिन दो सप्ताह से पुलिस ने कोई दबिश नहीं दी। जिसके चलते फिर से चोरी और लूट के वाहनों के कटान का ग्राफ बढ़ा है। सदर बाजार पुलिस भी कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए गंभीर नहीं हैं। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। 
कई बार बरामद हुईं लग्जरी गाड़ियां
दूसरे जिलों से चोरी या लूट की लग्जरी गाड़ियों की लोकेशन जीपीएस के जरिये सोतीगंज में मिलती हैं। कई बार तो दिल्ली, हरियाणा और पंजाब पुलिस ने सोतीगंज में दबिश देकर खुद लग्जरी गाड़ियां बरामद कीं। इस वाहनों के कमेले की जानकारी लखनऊ तक है। लेकिन सोतीगंज पर पूरी तरह से शिकंजा कसने में सिस्टम फेल साबित हो रहा है।
कहीं फैंटम में फर्जीवाड़ा तो नहीं
इन फैंटम में करिज्मा और फ्रीडम बाइक भी हैं। कई फैंटम पर डायल 100 लिखा है। सरकारी नंबर भी दर्ज हैं। जबकि पुलिस महकमे को वर्तमान में पल्सर और अपाचे बाइक फैंटम के रूप में मिली थीं। ऐसे में सवाल यह भी खड़ा हो गया है कि क्या ये फैंटम वास्तव में पुलिस की हैं, या कोई फर्जीवाड़ा है। क्योंकि बताया जा रहा है कि इन दोनों कंपनी की बाइक पुलिस की फैंटम नहीं हैं। 
कोट
सोतीगंज में जो फैंटम बाइक मिली हैं, वह नीलामी में छूटी हैं या फिर थाने से गई हैं, इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। सोतीगंज पर शिकंजा कसने के लिए कई बार एसपी सिटी से छापामारी भी कराई हैं। -मंजिल सैनी दहल, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें