फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhuni Toll Case: एनएचएआई ने टेकओवर किया टोल प्लाजा, शुरू हुई वसूली, मगर ये वाहन गुजर रहे फ्री

Fri, 22 Aug 2025 06:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: भूनी टोल प्लाजा पर गोटका गांव निवासी सेना के जवान कपिल तोमर के साथ मारपीट की गई थी। इसी को लेकर टोल संचालन करने वाली कंपनी को हटा दिया गया था।
विज्ञापन
भूनी टोल प्लाजा पर व्यवस्था बहाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल के साथ हुई मारपीट के बाद भड़के हंगामे और तोड़फोड़ का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। एनएचआईए ने टोल प्लाजा का संचालन अपने हाथ में ले लिया है। 
विज्ञापन

 

शुक्रवार को एनएचआईए के सिक्योरिटी कर्मचारियों फास्टैग से वसूली शुरू कर दी। हालांकि कैश लाइन में तकनीकी खराबी के कारण वसूली शुरू नहीं हो पाई है। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं है, उन्हें फ्री ही टोल से गुजारा जा रहा है। घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा की कैशलाइन पर जमकर तोड़फोड़ की थी। इसके चलते कई लेन से वसूली पूरी तरह ठप हो गई थी। एनएचएआई ने अब अपने इंजीनियरों को मरम्मत और तकनीकी खामियों को दूर करने का जिम्मा सौंपा है।
 

बता दें कि बीते 17 अगस्त की शाम टोल कर्मचारियों ने ड्यूटी पर जाते समय गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल पुत्र कृष्णपाल के साथ मारपीट कर दी थी। जवान के साथ मारपीट कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद 18 अगस्त को आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल पर पहुंचकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी थी। 
 

इसके बाद से एनएचआईए ने टोल कंपनी मैसर्स धर्म सिंह का ठेका निरस्त करते हुए 20 लाख का जुर्माना लगाया था। जबकि बृहस्पतिवार को एनएचएआई ने कंपनी के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर 3.70 करोड़ की धरोहर राशि भी जब्त कर ली थी।  टोल प्लाजा पर फिलहाल पूरी व्यवस्था एनएचएआई के अधिकारियों की देखरेख में हैं। 
प्राधिकरण के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर वसूली की प्रक्रिया संभाली और टोल से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतारों को व्यवस्थित किया। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में यहां की व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
 
विज्ञापन

संगीत सोम ने कपिल से मुलकात कर जाना हाल
गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल का मेरठ के कैंट में स्थित आर्मी अस्तपाल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने आर्मी अस्तपाल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने कपिल का हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
संगीत सोम ने कहा कि जवान देश की सरहद पर दिन-रात डटे रहते हैं। उनके साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। इस घटना से सबक लेते हुए टोल कर्मियों को अपने व्यवहार में सुधार करना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें