फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूनी चौकी प्रभारी को होटल में महिला मित्र संग पकड़ा, हाईवे पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ/सरूरपुर। सरूरपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल में बुधवार को भूनी चौकी प्रभारी अमित कुमार को महिला मित्र के साथ पकड़े जाने पर हिस्ट्रीशीटर समेत अन्य लोगों ने हाईवे पर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। होटल मैनेजर की शिकायत पर हिस्ट्रीशीटर अरुण तालियान समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। चार थानों की टीम आरोपियों की तलाश में लगी है।
मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी चौकी से सौ मीटर की दूरी पर बपारसी की तरफ होटल पैराडाईज है। बुधवार शाम करीब चार बजे भूनी चौकी प्रभारी अमित कुमार सादी वर्दी में महिला मित्र के साथ होटल में गए थे। इसी दौरान वहां हिस्ट्रीशीटर खड़ा था, उसने चौकी प्रभारी को महिला मित्र के साथ अंदर जाता देखा और अन्य युवकों को मौके पर बुला लिया। चौकी प्रभारी होटल में महिला मित्र से बात कर रहे थे। तभी हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ होटल में आ गया। जिसका चौकी प्रभारी ने विरोध किया, तो युवकों ने चौकी प्रभारी से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

होटल से खींचकर हाईवे पर ले आए आरोपी
हमलावर चौकी प्रभारी को आरोपी खींचकर होटल के बाहर हाईवे पर लेकर आए और वहां भी मारपीट की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए। हमले में चौकी प्रभारी अमित कुमार गंभीर घायल हो गए।
रजिस्टर व डीवीआर ले जाने का आरोप
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि होटल के मैनेजर विक्की चौहान ने छुर गांव निवासी अरुण तालियान और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी अरुण तालियान हिस्ट्रीशीटर है, उस पर लूट, हत्या के मामले दर्ज हैं। मैनेजर का कहना है कि हमलावर होटल का रजिस्टर व डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं।
एसपी देहात को सौंपी जांच
एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि चौकी प्रभारी अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा को जांच सौंपी गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सरधना के नेतृत्व में सरूरपुर, रोहटा, जानी और सरधना थाने की पुलिस की टीमें लगाई गई है।
विज्ञापन


पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
सरूरपुर। भूनी चौराहे पर स्थित पैराडाईज विवादों में रहा है। एक वर्ष पूर्व भी होटल में पुलिस ने कुछ जोड़ों को पकड़ा था। बुधवार को हुई घटना से पुलिस की कार्यशाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल में प्रेमीयुगल कमरा बुक करते हैं। बीते साल भी पुलिस ने तीन प्रेमीयुगल को होटल से आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। यहां घंटों के हिसाब से चार्ज लिया जाता है। भूनी पुलिस चौकी से मात्र सौ मीटर की दूरी पर यह होटल संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें