फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर आज बनेंगे दूल्हे राजा, ब्रावुरा गोल्ड होटल में होगी शादी

Thu, 23 Nov 2017 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बृहस्पतिवार को नूपुर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। भुवी की शादी मेरठ के ब्रावुरा गोल्ड होटल में होगी। बुधवार को पूरे परिवार के साथ भुवी होटल पहुंचे जहां हल्दी की रस्म अदा की गई। इसके अलावा महिला संगीत का कार्यक्रम भी हुआ। बुधवार को रात में रिसेप्शन होगा जबकि फेरों की रस्म अदायगी दिन में होगी। रिसेप्शन में एंट्री के लिए बार कोड दिया गया है, जो मेहमानों और खास लोगों को शादी के कार्ड के साथ भेज दिया गया था। पैतृक गांव लुहारली में 26 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है।
विज्ञापन


पढ़ें : शादी से पहले भुवी का जलवा, भुवनेश्वर के पिता बोले- खुशी हुई दोगुनी

उधर दिल्ली में 05 दिसंबर को स्पेशल रिसेप्शन होगा जिसमें सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, भारतीय एवं श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों समेत फिल्मी सितारे शिरकत करेंगे। उनके पिता किरनपाल सिंह ने बताया कि भुवनेश्वर-नूपुर की शादी के लिए मेरठ, बुलंदशहर से कई अधिकारियों और पार्टी के नेताओं समेत रिश्तेदारों को न्यौता भेजा गया है। दिल्ली में भी काफी लोग शिरकत करेंगे। उन्होंने सूबे के सीएम योगी आदित्य नाथ से लेकर देश के पीएम नरेन्द्र मोदी तक को शादी का न्यौता दिया है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें