फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 19 को होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन कराया

Sat, 17 Jan 2026 07:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। 19 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार को आयोजन स्थल श्री रामलीला मैदान में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन और हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने मां भारती के लिए हवन में आहुति दी और सम्मेलन की सफलता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र कल्याण की कामना की। आयोजकों ने बताया कि 19 जनवरी को दोपहर एक बजे से आयोजित हिंदू सम्मेलन में गौतम खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समिति ने यह भी बताया कि मंच, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां भूमि पूजन के साथ ही प्रारंभ कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें