- बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हिंदू समाज की एकता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने के उद्देश्य से होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन समारोह 22 जनवरी को सुबह नौ बजे बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर डी-ब्लॉक शास्त्रीनगर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हिंदू समाज के उत्थान और राष्ट्रहित की कामना की गई। कार्यक्रम में काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, संत और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अध्यक्ष संगीता मक्कड़ ने कहा कि सम्मेलन का लक्ष्य सनातन संस्कृति, समानता, समरसता और हिंदू मूल्यों की रक्षा करना है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जागरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। महामंत्री सतीश गर्ग ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज को नई दिशा प्रदान करेगा। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संजीव रस्तोगी आदि रहे।