फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी ने दिया अल्टीमेटम, दो दिन में मजबूत पैरवी नहीं हुई तो फिर होगा आंदोलन

Tue, 03 Apr 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भीम सेना के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने एससी/एसटी एक्ट में हुए संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो दिन में पुनर्विचार न करने की स्थिति में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट में संशोधन कर इस कानून को कमजोर करने का काम किया है। 

पिछले कुछ वर्षों से दलितों के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में कोर्ट को चाहिए था कि वह इस कानून को और मजबूत करे। मगर इसे लचीला बनाकर दबंगों को दलितों पर अत्याचार करने की छूट दे दी है।
विज्ञापन


भीम आर्मी सुप्रीम कोर्ट से मांग करती है कि वह अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे। यदि दो दिन में ऐसा नहीं किया जाता है तो भीम आर्मी बृहस्पतिवार को बैठक कर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म
भारत बंद के तहत सहारनपुर में चौतरफा हुए हंगामों और प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कहीं गोलियां चलने की अफवाहें उड़ती रहीं तो कहीं दुकानों को आग लगाने की। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने की वजह से लोग दहशत में रहे। 

सोशल मीडिया पर ही एक ओर जहां बंद के समर्थकों ने बंद की सफलता पर खुशी व्यक्त की। वहीं अन्य लोगों ने मेरठ समेत अन्य जगहों पर हुए उपद्रव की निंदा की। साथ ही दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग भी उठाई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें