फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर उर्फ 'रावण' की रिहाई के लिए 19 अगस्त को दिल्ली में धरना देगी भीम आर्मी

Wed, 01 Aug 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद
विज्ञापन

भीम आर्मी चीफ एवं सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका अवधि बढ़ाए जाने के बाद भीम आर्मी दिल्ली के संसद भवन पर 19 अगस्त को धरना देगी। गौरतलब है कि सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण की रासुका शासन ने तीन माह के लिए बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 अगस्त को संसद भवन पर करेंगे प्रदर्शन

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका की अवधि को एक बार फिर तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है जो दो नवंबर तक प्रभावी रहेगी।। यह चौथी बार है जब रासुका अवधि बढ़ाई गई है। इससे भीम आर्मी के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त हो गया है। चंद्रशेखर की रिहाई की मांग को लेकर भीम आर्मी ने 19 अगस्त को संसद भवन दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। 

इस धरना प्रदर्शन में न सिर्फ सहारनपुर और आसपास के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है, बल्कि अन्य राज्यों से भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया गया है। प्रदर्शन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने बताया कि रासुका की अवधि को बार-बार बढ़ाया जा रहा है। चंद्रशेखर को जेल से बाहर नहीं आने दिया जा रहा। उनकी रिहाई इस प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा है।  इसके अलावा बहुजन समाज को न्याय दिलाने, जेल में बंद निर्दोष लोगों को रिहा कराए जाने एवं संविधान बचाए जाने के लिए प्रदर्शन किया जाएगा।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें