फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी के सदस्यों ने दी चेतावनी, सुरक्षा नहीं दिलाई तो मकान बेचकर गांव छोड़ देंगे

Thu, 04 Jul 2019 01:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में ग्राम हसनपुर मसूरी निवासी भीम आर्मी की विधानसभा इकाई के अध्यक्ष के परिजनों ने हमलावरों की दहशत के चलते गांव से पलायन करने के लिए अपने करीब छह मकानों की दीवारों पर 'मकान बिकाऊ है' लिख दिया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर जल्द ही गांव से पलायन करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी में 16 अप्रैल को भीम आर्मी की विधानसभा इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र को गांव के ही छह युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद घायल सुरेंद्र के पुत्र ने खेकड़ा कोतवाली में गांव के ही सात युवकों के खिलाफ पिता पर गोली मारकर हमला करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित सुरेंद्र के परिजनों ने कहा कि आरोपी जमानत होने के बाद गांव में खुले घूम रहे हैं। मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। फैसला न करने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी जा रही है। इससे परिवार दहशत में हैं।

बुधवार को पीड़ित सुरेंद्र के परिजनों ने अपने छह मकानों के बाहर मकान बिकाऊ लिख दिया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि यदि उन्हें दिन रात्रि के लिए सुरक्षा नहीं दिलवाई गई तो वह दहशत के चलते जल्द ही गांव से पलायन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें