अफसरों पर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया
जिले के कई हिंदू संगठनों ने एकत्र होकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप है कि जिले के अफसर जनता की सुनवाई नहीं करते है, इससे मुख्यमंत्री और सरकार बदनाम हो रहे है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
युवा वाहिनी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन भी प्रशासन को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता से जनता की समस्या नहीं सुन रहे हैं, आम जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अफसरों की गलती के चलते मुख्यमंत्री और उनकी सरकार बदनाम हो रही है। ज्ञापन देने वालों में महिला कार्यकर्ता भी शामिल रही।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/