फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, अब 27 मई को होगी सुनवाई

Wed, 01 May 2019 09:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो साल पूर्व सहारनपुर में हुई हिंसा के मामले में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर सहित अन्य आरोपी बुधवार को न्यायालय में पेश हुए। अब इस मुकदमे में 27 मई की तारीख लगाई गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विगत नौ मई 2017 को सहारनपुर में मल्हीपुर मार्ग पर गांव रामनगर में बवाल हो गया था, जिसमें आगजनी और पथराव हुआ था। इसमें कई वाहनों को फूंक दिया गया था। इस मामले में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनजीत नौटियाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन और उस समय जिलाध्यक्ष रहे कमल वालिया सहित कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जेल जाना पड़ा था। कोर्ट में पेश न होने की वजह से इनके वारंट जारी हो गए थे। इस मामले में बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश (10) अरुण कुमार की अदालत में चंद्रशेखर सहित नामजद आरोपी पेश हुए। कोर्ट ने मामले में 27 मई की तारीख दी है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें