फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा का गणित बिगाड़ेगी भीम आर्मी,चंद्रशेखर ने कई बड़े नेताओं से की मुलाकात,15 को होगा पार्टी का एलान

Thu, 05 Mar 2020 02:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भीम आर्मी ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी के साथ ही बसपा नेताओं पर डोरे डालना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने बदर अली से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भीम आर्मी ने तैयारी के साथ ही बसपा नेताओं पर डोरे डालना शुरू कर दिए हैं। मेरठ में बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद से कई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं की मुलाकात चर्चा में रही। इनमें पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर समेत कई बड़े नेताओं का भीम आर्मी में शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


भीम आर्मी के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु वाल्मीकि के ताऊ की बुधवार को तेरहवीं में सोतीगंज पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने कई बसपा नेताओं से मुलाकात की। दिल्ली लौटते समय उन्होंने बागपत रोड स्थित बसपा के पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर प्रदीप गुर्जर के आवास पर बैठक की। जिसमें बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रधान, विनय कुराली, पूर्व जिला प्रभारी ओमपाल खादर, पूर्व जिला महासचिव डॉ. ओमप्रकाश, पूर्व कोऑर्डिनेटर एवं जिला पंचायत सदस्य भारतवीर गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. राजेंद्र गौतम, पूर्व जिला प्रभारी व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र रछौती, सपा नेता शावेज सठला, फैजल सठला समेत अन्य रहे।

यह भी पढ़ें: मेरठ हिंसा के मृतकों के परिजनों से मिले चंद्रशेखर, कहा- एनआरसी व सीएए को लेकर नहीं बैठेंगे चुप

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि चंद्रशेखर 15 मार्च को राजनीतिक पार्टी की घोषणा करने वाले हैं। जिसके लिए ये बैठक अहम मानी जा रही है। इस बैठक के पीछे युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली की रणनीति मानी जा रही है। मुलाकात के बाद बदर अली ने बताया कि दलित-मुस्लिम और पिछड़ों का नया राजनीतिक गठजोड़ होने जा रहा है। 

सूत्रों के अनुसार बसपा का बड़ा खेमा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अनदेखी से खफा है। जिसके चलते कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भीम आर्मी के संपर्क में हैं। ये पार्टी की घोषणा के साथ चंद्रशेखर के साथ जा सकते हैं। हालांकि 2022 के चुनाव में उनका ये कदम कितना सफल होगा ये समय बताएगा परंतु बसपा के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें