शब्बीरपुर में हुए जातीय संघर्ष को लेकर नौ मई 2017 को हुई सहारनपुर हिंसा के मामले में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर और अन्य पदाधिकारी पेशी पर पहुंचे। बुधवार को फिर से इस मामले में तारीख लगी है।
शब्बीरपुर में पांच मई को हुए अनुसूचित जाति एवं राजपूत समाज के लोगों में हिंसा के मामले में सहारनपुर में नौ मई 2017 को कुछ लोगों ने आगजनी, पथराव एवं हिंसा की गई थी। इस आगजनी में बस, कार समेत एक दर्जन से अधिक वाहनों को जला दिया गया था।
सहारनपुर हिंसा के मामले में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत नौटियाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, उस समय जिलाध्यक्ष रहे कमल वालिया समेत कई पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों को भी जेल जाना पड़ा था।
वहीं मंगलवार को इस मामले में इन सभी की अपर सत्र न्यायधीश कक्ष संख्या 10 में पेशी हुई। सुरक्षा के बीच चंद्रशेखर एवं अन्य लोग कोर्ट पहुंचे थे। बाद में बुधवार की अगली तारीख दे दी गई।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/