फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 से 11 मई के बीच होगी यूनिवर्सिटी की मौखिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो से 11 मई के बीच होगी यूनिवर्सिटी की मौखिक परीक्षा
विज्ञापन

मोदीनगर। सीसीएसयू से संबद्ध मुलतानीमल मोदी पीजी कॉलेज में व्यक्तिगत व संस्थागत कक्षाओं में मौखिक परीक्षा दो से 11 मई के बीच होगी। इस संबंध में कॉलेज की तिथिक्रम भी जारी किया है। चौधरी चरण विश्वविद्यालय की मौखिक परीक्षा का आयोजन दो से 11 मई के बीच एमएम डिग्री कॉलेज मे होगा। परीक्षा के कार्यक्रमानुसार एमए अर्थशास्त्र अंतिम वर्ष व्यक्तिगत की मौखिक परीक्षा 02 मई को होगी, जबकि एम.ए. राजनीतिशास्त्र अंतिम वर्ष व्यक्तिगत की मौखिक परीक्षा चार मई को होगी। बीकॉम तृतीय वर्ष की मौखिक परीक्षा सात व आठ मई को होगी। एम.ए. अंग्रेजी अंतिम वर्ष व्यक्तिगत की मौखिक परीक्षा आठ मई को होगी। एमकॉम अंतिम वर्ष व एमए हिंदी अंतिम वर्ष व्यक्तिगत की मौखिक परीक्षा नौ मई को होगी। इसके अलावा एमए इतिहास अंतिम वर्ष व्यक्तिगत की मौखिक परीक्षा 11 मई को होगी। प्रचार्य डॉ. आरसी लाल ने बताया कि विद्यार्थी अपने साथ विगत वर्ष की अंकतालिका एवं प्रवेश पत्र अवश्य साथ लाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें