भूख हड़ताल पर भीम समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी सुप्रीमो चंद्रशेखर उर्फ रावण की जिला कारागार में भूख हड़ताल पांचवे दिन भी जारी रही। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया का कहना है कि जेल में चंद्रशेखर ने भूख हड़ताल कर रखी है। उनकी तबियत भी खराब हो गई है।
भूख हड़ताल पर बैठे मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया
बेहट की खालसा कालोनी स्थित रविदास मंदिर में चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे मोहित आंबेडकर की हालत अधिक बिगड़ गई। जिसके चलते भीम आर्मी के अन्य कार्यकर्ता उसे लेकर पहले सीएचसी पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/