फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एडीजी ऑफिस पर भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा व धरना प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया संगीन आरोप

Sat, 11 May 2019 03:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
धरना देकर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एडीजी मेरठ जोन कार्यालय पहुंचकर तोड़फोड़ व हंगामा कर दिया। आरोप है कि हापुड़ क्षेत्र के गढ़ में शुक्रवार रात एक किसान के घर में घुसकर पुलिस ने मारपीट की और तोड़फोड़ की। इसमें किसान की तीन बेटियों व युवकों का घायल होना बताया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर सैंकड़ो किसान एडीजी कार्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। भाकियू कार्यकर्ता एडीजी ऑफिस पर ही धरना देकर बैठ गए। वहीं सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया। भाकियू कार्यकर्ता अभी मौके पर ही डटे हुए हैं। काफी संख्या में महिलाएं भी एडीजी ऑफिस पहुंची हैं। 
विज्ञापन

इस मामले के कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिसमें रात के अंधेरे में पुलिस की डायल 100 से कुछ पुलिसकर्मी उतरते हैं और गली में खड़े कुछ युवकों व महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं। एडीजी कार्यालय पहुंचे  कार्यकर्ताओं का कहना है कि इनका क्या कुसूर था,जो पुलिस ने घर में घुसकर इस तरह से मारपीट की है। यह संविधान के खिलाफ है।  इस मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें