फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शतरंज प्रतियोगिता में भारती ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जिला शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को एक दिवसीय इंटर स्कूल रैपिड़ शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला के अंडर-10 वर्ग में भारती ने बाजी मारी। इसके अलावा अंडर-15, अंडर-19 आदि में भी मुकाबले हुए। इसमें 18 स्कूलों से कुल 82 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
अंडर-10 महिला वर्ग में भारती ने पहला, निष्ठा ने दूसरा, रोशन ने तीसरा, यशि ने चौथा, सिद्धि ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में आव्या मिश्रा ने पहला, रुद्राक्ष ने दूसरा, शिवांश ने तीसरा, निर्भय ने चौथा, अभिमंन्यु ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 वर्ग में पार्थ शर्मा ने पहला, अर्थव ने दूसरा, अंश ने तीसरा, अगम ने चौथा, अभिषेक ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 में सिद्धांत ने पहला, निष्काम ने दूसरा, पार्थ ने तीसरा, रितुराज ने चौथा, उदय ने पांचवां और प्रत्युष ने छठा स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियाें में शौर्य पटेल, अर्थव, मुकुंद, श्रेयान और अनय मेहरा शामिल रहे। युवा खिलाड़ियों में सार्थक गौतम और मोहम्मद आरिश शामिल रहे। इस मौके पर जिला शतरंज संघ के कार्यकारी सचिव विवेक त्यागी, प्रीति त्यागी, शोभित जैन, अभिमन्यु, रजनी मिश्रा आदि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें