मेरठ। छोटा चुलकाना धाम पर फागुन महोत्सव के उपलक्ष्य में निशान यात्रा निकाली गई। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत पहले दिन श्री बालाजी महाराज के धाम पर शाम को विशाल कीर्तन हुआ। दूसरे दिन बालाजी महाराज और श्याम बाबा का भोग लगाने के बाद निशान यात्रा निकाली गई।
यात्रा आकाशपुरम से शुरू होकर शिवपुरम मोहकमपुर से होते हुए वापस धाम पर संपन्न हुई। यात्रा में क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ बाहर से आए लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर दीपेंद्र कुमार जैन, पंडित तारा देवी भारती, सोनिया, कविता आदि रहीं। कार्यक्रम के दौरान पीठाधीश्वर दीपेंद्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आने वाली द्वादशी को मंदिर में होली महोत्सव के रूप में एक विशाल कीर्तन होगा।