फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भारत विकास परिषद का नवनिर्माण कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र के मंथन नवनिर्माण कार्यकर्ता सम्मेलन में हस्तिनापुर प्रांत द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम अग्रसेन भवन स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मेरठ से 65 सदस्यों ने अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल पांडिचेरी डॉ. किरण बेदी रही एवं मुख्य वक्ता उच्चतम न्यायालय के पूर्ण न्याय मूर्ति व भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श कुमार गोयल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय महासचिव अरुण खंडेलवाल और प्रांतीय वित्त सचिव अतुल अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय महासचिव अरुण खंडेलवाल ने अपने प्रांत की गतिविधियों एवं उपलब्धियां की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मंच संचालन क्षेत्रीय महासचिव राजीव गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिव संस्कार प्रमोद गर्ग, क्षेत्रीय संगठन सचिव सरत चंद्र, क्षेत्रीय संयोजक लता शर्मा, प्रांतीय महिला संयोग सोनिया कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश चंद सहित अन्य शाखा के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें