फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद: प्रदर्शनकारियों को नहीं आया तरस, जाम में फंसी एंबुलेंस, वृद्ध ने तोड़ा दम

Mon, 02 Apr 2018 09:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में एससी/ एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे दलित समाज के लोगों ने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। बीमार वृद्ध लोकमन (60) को लेकर इलाज के लिए लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। उनकी पत्नी और बेटा प्रदर्शनकारियों के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को नहीं निकलने दिया। बेटा बीमार पिता को कंधे पर डालकर निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचा, लेकिन उसने वहां पहुंचते ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद विमला देवी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची और फूट फूटकर रोईं। उन्हें लानत देते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों की वजह से उनके पति की मौत हुई है। किसी के साथ कोई संवेदना नहीं दिखाई। 

पढ़ें : SC ST Act: उपद्रवियों की प्लानिंग भांपने में पुलिस-प्रशासन फेल, जमकर हुआ बवाल, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध को कंधे पर लेते जाता बेटा - फोटो : अमर उजाला
गांव बरूकी निवासी लोकमन अस्थमा से पीड़ित थे और जिला अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार को हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें शास्त्री चौक पर एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर आ रहे थे। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी एंबुलेंस को रोक लिया। परिजन करीब 20 मिनट तक प्रदर्शनकारियों के आगे गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उन्होंने एंबुलेंस को नहीं निकलने दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें