फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांगड़ा पार्टी ने मचाया धमाल, मेले में बिखरी पर्व की रंगत

विज्ञापन
बैसाखी मेले का शुभारंभ करते हुए अतिथि स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पंजाबी समाज समिति की ओर से बैसाखी मेला और पंजाबी नाइट का आयोजन किया गया। एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पंजाबी गीत-संगीत के साथ रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस मौके पर सभी समाज के लोगों ने मिलकर पर्व को उत्साह के साथ मनाया। पंजाब से आई भांगड़ा पार्टी ने बैसाखी पर्व की रंगत बिखेरी।
विज्ञापन

समिति के संरक्षक सुखदर्शन सिंह बेदी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, शाहपुर चेयरमैन हाजी अकरम और भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भीम कंसल, सतीश गोयल, राकेश बिंदल आदि उत्सव में शामिल हुए।
रंगारंग कार्यक्रम में सिंगर शिवानी, शिवा, कॉमेडियन राजीव मल्होत्रा, पंजाब से आई भागड़ा डांस पार्टी ने शानदार प्रस्तुतियों से रंग जमाया। इसके साथ ही बेबी शो और कपल शो के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन में समिति चेयरमैन नील कमल पुरी, प्रभारी अशोक बाटला, मनोज बाटला, अशोक डोडा, प्रवीण खेड़ा, सागर वत्स, भारत भूषण, पवन छाबड़ा, विनोद डावर, यश कपूर, अनिल आदि शामिल रहे।

बैसाखी मेले का शुभारंभ करते हुए अतिथि स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें