फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरकोट में दो एसएसओ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Thu, 17 Apr 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। हरेवली बिजली घर से जुडे़ गांव में हाईटेंशन लाइन के खंभे पर शटडाउन लेने के बाद भी अचानक बिजली करंट छोड़ देने से 35 वर्षीय संविदा कर्मी कोमल की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर बिजलीघर के दो एसएसओ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

गांव इनायतपुर निवासी 35 वर्षीय कोमल मंगलवार को अपने एक साथी के साथ थाना क्षेत्र के परमावाला क्षेत्र में शटडाउन लेने के बाद हाईटेंशन विद्युत लाइन पर काम करने गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से कोमल सिंह की खंभे से गिरकर मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को बिजलीघर पर रखकर कई घंटे पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने मृतक कर्मी की पत्नी ज्योति की तहरीर पर पुलिस ने बिजलीघर के दो एसएसओ धर्मेश और अतीक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें