बिजनौर जनपद में फोरलेन हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का बृहस्पतिवार को छठें दिन भी बेमियादी धरना जारी रहा। चेताया मांग पूरी न होने पर अब आंदोलन तेज होगा। हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा ने आंदोलन को और तेज करने के लिए कमर कस लेने की अपील की।
भाकियू के बैनर तले शेरकोट में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए किसानों का आंदोलन चल रहा है। आरोप है कि हाईवे के अधिकारियों ने उनकी खेती की जमीन को अधिग्रहीत कर मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया है। पर जमीन को उचित दाम अभी तक नहीं दिया। जिससे किसान अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने को विवश हैं। अधिकारी भरोसा देने के बाद भी वादाखिलाफी कर रहे हैं।
अधिकारियों से कई बार वार्ता हो चुकी है। पर कोई समाधान नहीं निकल सका। भाकियू तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन को अब तेज करने का आह्वान किया।
इस दौरान कविराज सिंह, रमेश, गजेंद्र सिंह, तुफान सिंह, दीपमाला, मंजू, अजयपाल, संजय कुमार, धर्मेँद्र कुमार, रामेश्वर सिंह, तसलीम अहमद, चेतन सिंह, दुष्यंत राणा, सुशीला देवी, दिलावर सिंह, मुखराम सिंह, अनिल कुमार, विजेंद्र सिंह, करन सिंह, चेतराम सिंह आदि मौजूद रहे।