फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ भक्तामर विधान

विज्ञापन
फूलबाग कालोनी स्थित पंचायती जैन मंदिर में भक्तमर महा अर्चना करते जैन समाज के लोग
विज्ञापन
मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में 48 दीपकों के साथ भक्तामर महाअर्चना की गई। इसका सौभाग्य प्रासुक जैन एवं प्रतिभा जैन को प्राप्त हुआ। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि इस विधान में वेदी में विराजमान आदिनाथ भगवान की अतिश्यकारी मूर्ति के सम्मुख पूजा की जाती है। उन्होंने बताया कि भक्तामर काव्य के आठवें श्लोक को प्रतिदिन सुबह 27 बार पढ़ने से अनिष्ट दूर होते हैं। संध्या अध्यक्ष हेमंत जैन ने दीपक स्वास्तिक के मांडले पर विराजमान किए। वीरेश जैन ने शास्त्र सभा में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर नवीन, अतुल, विनय, जिनेंद्र, संजय, पंकज, मयंक, राहुल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

महावीर जयंती भवन में हुआ संस्कार शिविर
शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में प्रशिक्षण और संस्कार शिविर लगाया गया। संयोजक सौरभ जैन ने बच्चों को पूजन प्रक्षाल के बारे में बताया। इस दौरान पदम प्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। सौरभ जैन ने बच्चों को जैन आगम के छठे तीर्थंकर के बारे में बताया। कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, विनोद जैन, अतुल जैन ने प्रक्षाल की सभी क्रियाएं कराई। प्रथम अभिषेक और शांतिधारा योगेश जैन के द्वारा की गई। कार्यक्रम में विजय जैन, सुदीप जैन, पारस जैन, प्रमोद जैन, अर्पित जैन सहित अन्य रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें