फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 48 श्लोकों के पाठ के बीच अर्पित किए गए 48 दीप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। कचहरी रोड स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भक्तामर स्तोत्र की दीप अर्चना हुई। इसमें श्रद्धालुओं ने भक्तामर स्तोत्र के 48 श्लोकों पर 48 दीप अर्पित किए और भगवान महावीर से सुख-शांति, धर्म, वृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महावीर स्वामी की आराधना की। दीपों की आलोकित ज्योति के मध्य भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया गया। ऐसे में संपूर्ण मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत हो गया। मंदिर समिति के कंचन जैन और राजीव राय जैन ने बताया कि भक्तामर दीप अर्चना से आत्म शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है। कार्यक्रम के अंत में शांतिधारा एवं प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें