फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोरम सर्वखाप पंचायत के लिए रवाना हुए भाकियू के जत्थे

विज्ञापन
सरूरपुर। शोरम सर्वखाप पंचायत में शामिल होने के लिए भूनी टोल पर एकत्र किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। भूनी टोल प्लाजा पर भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सोरम में आयोजित सर्वखाप पंचायत में शामिल होने के लिए किसान एकत्र हुए। जिससे भूनी टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ देर टोल की दो लाइनें फ्री भी चलानी पड़ी।
16, 17 व 18 नवंबर को सोरम में सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत का आयोजन सर्वखाप द्वारा किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मेरठ से जिलाध्यक्ष हजारों किसानों के साथ सोरम रवाना हुए। अनुराग चौधरी ने बताया कि तीन दिन सोरम में ही सभी किसान रहेंगे। पंचायत में टेंट लगाकर रुकने की व्यवस्था की गई है। पंचायत में शामिल होकर वह समाज की कुरीतियों और आचार विचार पर विमर्श करेंगे।
विज्ञापन

समाज और सर्वखाप पंचायत द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों को समाज में प्रसारित करने का कार्य सभी करेंगे। इस दौरान देशपाल, नरेश, सत्येंद्र, सत्यवीर, हर्ष, वीरेंद्र, विनोद, वीरेंद्र, बिट्टू, सनी प्रधान, सुखपाल, हरेंद्र, राजकुमार, अनूप, मोहित, विनय, बीरम, मनोज, हरेंद्र, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, गांव भूनी में सौरभ त्यागी के आवास पर भाकियू संगठन मंत्री राजकुमार करनावल के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोरम खाप पंचायत के लिए चर्चा की गई। राजकुमार करनावल ने कहा कि सोरम में होने वाली सर्वखाप पंचायत में सामाजिक महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से पंचायत में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान माेनू सिंह, अशफाक प्रधान लोकेश शिवाच, महकार सिंह, मांगे राम आदि मौजूद रहे।

सरूरपुर। शोरम सर्वखाप पंचायत में शामिल होने के लिए भूनी टोल पर एकत्र किसान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें