फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली खंभे नहीं बदलने पर भाकियू ने दी धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। दमगढ़ी गांव में मीरपुर रोड पर बिजली के खंभों की दूरी अधिक होने के कारण झुकाव अधिक बढ़ गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे की आशंका व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि गन्ने और धान की पुआल की ट्राॅली आने से किसी भी समय हादसा हो सकता है। कई बार अवगत कराने के बावजूद ऊर्जा निगम के अधिकारी अंजान बने हुए हैं।
ग्रामीणों ने समस्या से भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार करनावल को अवगत कराया। उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल एसडीओ भोला को अवगत कराया। राजकुमार करनावल ने कहा कि खंभों की दूरी आबादी और सड़क के बीच इस प्रकार से कम की जाए कि किसी भी तरह का हादसा न हो। दूरी होने के कारण विद्युत खंभे का झुकाव ज्यादा बढ़ने से टूटकर मकान पर गिरने स्थिति बनी हुई है। भाकियू पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संगठन के कार्यकर्ता भोला कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि खंभों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए और सड़क पर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो छोटे वाहन और दोपहिया सवार भी खंभों से टकराकर हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें