फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहनवीर की मौत में लोगों को जेल भेजने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर करीब तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। कहा कि सोहनवीर की मौत में जेल भेजे युवक बेकसूर हैं। इसकी जानकारी होने के बावजूद भी भाजपा और सपा नेताओं के दबाव में बेकसूर लोगों पर कार्रवाई की गई है। निष्पक्ष कार्रवाई न होने पर भाकियू 14 मार्च को हाईवे जाम करेगी। सीओ के आश्वासन पर भाकियू ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन

सिवाया टोल पर तीन फरवरी को दुल्हैड़ा निवासी किसान सोहनवीर की मौत हुई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर टोल प्लाजा के प्रबंधक समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी विचित्र पाल निवासी अझौता व अजय तोमर निवासी अलीपुर समेत तीन लोग जेल भेजे थे।
जेल भेजे आरोपियों के परिजन शुक्रवार को भाकियू के महामंत्री संजय दौरालिया और कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। धरने में सात गांवों के प्रधान भी शामिल हुए। सीओ कैंट हरिमोहन सिंह व सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने पीड़ित पक्ष से बात की। परिजनों और भाकियू नेता संजय दौरालिया ने कहा कि सोहनवीर की मौत का अफसोस सभी को है। लेकिन पुलिस बेकसूर लोगों को जेल भेजकर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। इस मामले की निष्पक्ष जांच करके बेकसूरों को जेल से छुड़वाया जाए। पुलिस ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई तो 14 मार्च को हाईवे को जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें