फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू रोहटा की आक्रोश बैठक, योजना बंद करने की मांग

विज्ञापन
रोहटा। भारतीय किसान यूनियन रोहटा की ओर से स्मार्ट मीटर के विरोध में आक्रोश बैठक का आयोजन किया ग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। भारतीय किसान यूनियन रोहटा की ओर से स्मार्ट मीटर के विरोध में आक्रोश बैठक का आयोजन किया गया। बैठक संगठन के मुख्य कार्यालय रोहटा में हुई, जिसमें मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, बागपत और हापुड़ जनपदों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

बैठक में मुख्य अतिथि रिपिन चौधरी रहे। वक्ताओं ने सरकार की स्मार्ट मीटर योजना का विरोध करते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग की। वक्ता निशा सिंह ने कहा कि यह योजना पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

तनवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान नीतियां मजदूर वर्ग को कमजोर कर रही हैं और पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा असर किसान और मजदूर की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है।
मनोज चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसान-मजदूर विरोधी हैं और बड़े उद्योगपतियों को ऋण व अन्य सुविधाएं देकर संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि आम किसान और मजदूर पर बोझ बढ़ाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चमन प्रधान ने कहा कि संगठन को जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल बंद करने और किसान-मजदूर हित की योजनाओं को लागू करने पर जोर दिया। बैठक में सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जारी रखने और आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया गया। मंच का संचालन अख्तर अंसारी ने किया। बैठक में अरविंद कान्त, ललित, बॉबी हुड्डा, मोहित, एडवोकेट नसीब सैफी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें