फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई तक हर हाल में पूरा करें खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य : खेल मंत्री

विज्ञापन
सरधना। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय सलावा में निरीक्षण करते राज्य खेल मंत्री गिरीश चंद
विज्ञापन
- इनडोर कॉम्प्लेक्स भवन में कुछ आवश्यक परिवर्तन के सुझाव भी दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार को सलावा स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तय समय तक कार्य गुणवत्ता के अनुसार होना चाहिए। वरना कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की जाएगी।

राज्य खेल मंत्री ने प्रशासनिक भवन, गर्ल्स हॉस्टल, ट्रिपल सीटर टाइप-3 आवास के सैंपल फ्लैट, हेल्थ सेंटर समेत विभिन्न निर्माणाधीन इकाइयों का निरीक्षण किया। इसके अलावा गंगनहर की सीपेज समस्या के समाधान के लिए पॉकेट-2 में किए जा रहे नाली निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इनडोर कॉम्प्लेक्स भवन में कुछ आवश्यक परिवर्तन के सुझाव भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक लगभग 82 प्रतिशत कार्य हो चुका है।
विज्ञापन

कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और अब तक की उपलब्धियों पर प्रस्तुतीकरण दिया। मंत्री ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा 31 मई 2026 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मजदूरों की संख्या बढ़ाने, कार्य को दो पालियों में संचालित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और राज्य को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा। निरीक्षण के दौरान सचिव खेल सुहास एल. वाई, कुलसचिव सुनील कुमार झा, सांसद राजकुमार सांगवान, एडिशनल कमिश्नर अमित कुमार सिंह, एसडीएम उदित नारायण सेंगर व लोक निर्माण सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें