फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू इंडिया का सदर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Mon, 10 Nov 2025 07:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचली में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, प्रशासन पर ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पांचली खुर्द गांव में सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं के द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगा भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सदर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों पर इस संबंध में शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ट्रैक्टरों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक राणा ने बताया कि संगठन की ओर से पिछले कई माह से इसे लेकर शिकायत की जा रही है, लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि लगातार ग्राम समाज, क्षेत्रवासी और संगठन ग्राम समाज की सरकारी भूमि को बेचा जा रहा है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर संगठन ने 8 अक्तूबर को भी तहसील में धरना दिया था। इस दौरान अधिकारियों की ओर से एक जांच समिति गठित की गई थी। इस मामले में अभी तक जांच लंबित है। प्रशासन के इसी रवैये के विरोध में सोमवार को संगठन ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर पर सवार होकर कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान मुख्य प्रवक्ता संजीव राणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद विकल, राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन मंत्री अनिल प्रधान समेत संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने विचार रखे और आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें