फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राजकीय कृषि बीज भंडार पर भाकियू भानु ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
भाकियू (भानु) के कार्यकर्ता नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव गणेशपुर में भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश अमित त्यागी गणेशपुर के नेतृत्व में राजकीय कृषि बीज भंडार पर धरना-प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
धरना-प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बीज केंद्र पर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ घोर अनियमितता, पक्षपात पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी जानबूझकर छिपाई जा रही है। लाभ केवल अपने परिचितों, नजदीकियों एवं विशेष व्यक्तियों को ही उपलब्ध कराया जा रहा है। राजकीय सेवा में रहते हुए इस प्रकार का भेदभाव, मनमानी एवं शक्ति का दुरुपयोग पूर्णतः अवैध, अनैतिक एवं दंडनीय है। बीज, उर्वरक एवं योजनाओं का वितरण किसी भी दशा में चयनित व्यक्तियों के पक्ष में मोड़ना न केवल किसानों के साथ विश्वासघात है, बल्कि शासन की नीति और कानून की खुली अवहेलना है।
विज्ञापन

धरने की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इसमें राजकीय बीज भंडार में व्याप्त अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने, किसानों के साथ किए जा रहे भेदभाव के लिए उत्तरदायी अधिकारी व कर्मचारियों को तुरंत निलंबित कर कार्रवाई करने, बीज एवं योजनाओं के वितरण की पूर्ण पारदर्शी प्रणाली लागू कर जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने, सभी रिकार्ड, स्टॉक रजिस्टर एवं लाभार्थी सूची की ऑडिट जांच कराने, पांच वर्ष के वितरण व स्टॉक की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मेरठ पुनीत त्यागी, प्रदीप, अजय, संजीव, राहुल, अशोक, पवन, अरुण, कुणाल, नितिन, संजय, दीपक, श्यामसुंदर, विनोद आदि समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

भाकियू (भानु) के कार्यकर्ता नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें