सरधना। भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के कार्यकर्ताओं ने नगर की विभिन्न जनसमस्याओं के संबंध में मुख
- कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सीएम के नाम सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भाकियू (आजाद) के कार्यकर्ताओं ने नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
यूनियन पदाधिकारियों का कहना था कि सरधना क्षेत्र आज भी बुनियादी सुविधाओं और शैक्षिक संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। सरधना में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई। पदाधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है। आधुनिक बस अड्डे का निर्माण, कस्बे में स्थायी फायर स्टेशन की स्थापना और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग भी की गई।
यूनियन ने भूनी टोल के कारण नगर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। मुख्य चौपला पर ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती की मांग की गई। सरधना नगर के विस्तार के लिए मंडी चमारन, लोकप्रिय रोड, ईकड़ी रोड, मेरठ रोड, जगमोहन नगर और ईदगाह रोड को नगर पालिका सीमा में शामिल करने का भी आग्रह किया। चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में शादाब चौधरी, हनीफ राणा, रिहान मलिक, सुल्तान राणा, अश्वनी सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।