फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू अराजनैतिक ने समस्याओं के लिए चार घंटे धरना दिया

विज्ञापन
तहसील में धरना दे रहे भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए एस डी एम। (मवाना)
विज्ञापन
एसडीएम के सोमवार तक समस्याओं के समाधान के आश्वासन पर धरना समाप्त किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए तहसील में धरना दिया। एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने सोमवार तक समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया। धरना चार घंटे चला।
युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ट्रैक्टरों के साथ जुलूस के रूप में फलावदा रोड होते हुए तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। संचालन विशेष प्रधान व अध्यक्षता रामबीर सिंह ने की। आरोप था कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व किसान मजदूरों की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। छोटी-छोटी चीजों के लिए पटवारी व बाबू कागज लाने के नाम पर इधर-उधर घुमाते रहते हैं। 11 साल बैनामा किए हुए होने के बावजूद आज तक फर्द में नाम नहीं चढ़ा, खेती की भूमि पर जाने के लिए चकरोड कब्जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए ज्ञापन में खेतों की विद्युत जर्जर लाइन जल्द दुरुस्त कराए जाने, घरों में लगे मीटर ओवरलोड दिखाकर खपत से अधिक बिल आने, गेहूं की बुवाई शुरू होने से पहले सभी आवारा पशुओं को पकड़वाने, गांव में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने, खसरा खतौनी में फेरबदल से होने वाली परेशानी से किसानों को राहत देने की मांग की।
गांव मुबारिकपुर में पीडब्ल्यूडी से सड़क का निर्माण कराने व स्पीड ब्रेकर हटाए जाने की मांग की। चार घंटे बाद उपजिलाधिकारी इनके बीच पहुंचे और सोमवार तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

धरने में सोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सौसिंह, अनुज धामा, शौकीन गुर्जर, सोहनपाल विशाल राणा, मोहित मलिक, विनय, बिट्टू, शोभित, ज्ञानेंद्र, रामधन, विक्की, वीरपाल आदि काफी संख्या में मौजूद रहे।

तहसील में धरना दे रहे भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए एस डी एम। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें